हल्द्वानी, मई 11 -- हल्द्वानी। उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित एशियन बॉक्सिंग अंडर-15 एवं जूनियर चैंपियनशिप में उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ निवासी युवा मुक्केबाज़ समीर बोहरा ने दमदार खेल दिखाते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही उनका पदक पक्का हो गया है। रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में अंडर-15 बालक वर्ग के खिलाड़ी समीर बोहरा ने मेज़बान उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज़ अदिज़बेक इल्खोमबेकोव को 4-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। अब फाइनल मुकाबले में समीर बोहरा का सामना दूसरे सेमीफाइनल के विजेता खिलाड़ी से होगा। यह भी पढ़ें- ताशकंद में उत्तराखंड के समीर बोहरा ने फाइनल में मारी धमाकेदार एंट्री समीर बोहरा पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना ब्लॉक स्थित दौड़ा...