मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- मुजफ्फरनगर। ग्राम पंचायत तावली स्थित साधन सहकारी समिति में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर अधीनस्थ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र बालियान के नेतृत्व में एकजुट हुए किसानों ने समिति के प्रबंध निदेशक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि समिति में अवैध वसूली, अभद्रता और सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है, जिससे किसान परेशान हैं। आक्रोशित किसानों ने एमडी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए डीएम से उनके विरुद्ध कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.