ताल सलोना को पक्षी विहार बनाने के विरोध में प्रदर्शन
आजमगढ़, जून 6 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। अजमतगढ़ स्थित ताल पंप कैनाल पर फूलन सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह महापंचायत की। इस दौरान सलोना में पक्षी विहार बनाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। सीएम और डीएम को पत्रक भेजकर ताल सलोना को पक्षी विहार न बनाए जाने की मांग की। फूलन सेना के मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार निषाद ने कहा कि सप्ताह भर पूर्व वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम द्वारा ताल सलोना के दस हजार हेक्टेयर के क्षेत्रफल का सीमांकन कर जगह निशानदेही की गई। इससे निषाद परिवारों की रोजी-रोटी छिन जाएगी और लोग भूखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे। प्रदर्शन करने वालो में रमेश निषाद, हीरालाल निषाद, सत्यदेव, साधु, सुरेंद्र, दुलारे, चंद्रदेव, रामसरन, धर्मेंद्र साहनी, रमेश, चंद्रबली, सुखदेव साहनी, रामकरन आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.