गोरखपुर, जनवरी 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बेलीपार क्षेत्र के ताल नदौर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार से अनुबंधन का गठन कर लिया है। 392.94 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट से स्टेडियम बनाया जा रहा है। यह दो साल में बनकर तैयार होगा। स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की संभावना है जबकि युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों में स्टेडियम बनने की नींव पड़ने की खुशी और उत्साह है। गोरखपुर वाराणसी हाईवे से करीब 15 किमी दूर बेलीपार थाने के पास 46 एकड़ जमीन में स्टेडियम बनाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था की ओर से जमीन हैंडओवर होने के बाद समतलीकरण एवं चहारदीवारी के निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। इसके मेन ग्राउंड में सात प्लेयिंग पिच एवं चार प्रैक्टिस पिच बनाए जाएंगे। कोलॉज डिजाइन प्राइवेट ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.