ताल नदौर में निर्माणाधीन स्टेडियम में कार्यरत बस्ती के मजदूर की मौत
गोरखपुर, जून 7 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के ताल नदौर क्षेत्र में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कार्यरत एक मजदूर की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस्ती जनपद के थाना सोनहा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरनही जंगल निवासी संतोष गुप्ता (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय त्रिलोकी गुप्ता ताल नन्दौर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम में मजदूर के रूप में कार्यरत था। मौत की सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए। मजदूर की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बेलीपार पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।बेलीपार थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि मृतक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.