गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। निराश्रित गोवंश के संरक्षण के साथ अब उनके वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल अंतिम निस्तारण की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। ताल नदौर स्थित निर्माणाधीन वृहद कान्हा उपवन परिसर में दो आधुनिक एनिमल क्रेमोटेरियम (पशु शवदाह गृह) स्थापित करने की योजना पर नगर निगम गंभीरता से विचार कर रहा है। प्रत्येक यूनिट पर 4.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसका वित्तपोषण राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम मद से प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल निराश्रित गो-संरक्षण के तहत गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर 28.94 करोड़ रुपये की लागत से 2000 गोवंश क्षमता वाला वृहद कान्हा उपवन निर्माणाधीन है। इसका निर्माण अक्तूबर तक पूरा होने का लक्ष्य है। कान्हा उपवन उसी परिसर का हिस्सा है जहां जहां पशु चिकित्सा मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.