मिर्जापुर, अप्रैल 22 -- हलिया। क्षेत्र में पड़ रही तेज धूप, भीषण गर्मी और लू के चलते ताल, तलैया और जलस्रोतों के सूख जाने से निराश्रित गोवंश गंभीर संकट का सामना कर रहा है। ग्रामीण इलाकों से लेकर बाजारों तक पशु पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं। विकास खंड के अदवा चौराहा सहित आसपास की बस्तियों और सड़कों पर गोवंश तपती धूप में पानी की उम्मीद में घूमते दिखाई दे रहे हैं। कई जगहों पर ये पशु दुकानों के बाहर और सार्वजनिक नलों के पास खड़े रहते हैं, लेकिन पर्याप्त पानी न मिलने पर आगे बढ़ने को मजबूर हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- लू के थपेड़ों के चलते गर्म हवाओं से झुलसे लोग प्यास और गर्मी के कारण छोटे बछड़ों की हालत और भी खराब है। वे थक कर सड़क किनारे बैठ जाते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदार दीपक पाण्डेय, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.