साहिबगंज, मई 25 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राधानगर थाना क्षेत्र के गुलामुद्दीन टोला गांव में सोमवार को ताल के पेड़ से गिरकर किशोर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अतामुद्दीन शेख के पुत्र अजमत शेख( 12) घर के पास बगीचे में दोस्तों के साथ लाल के पेड़ पर चढ़कर तालकुन तोड़ रहा था। इसी दौरान किसी तरह पैर फिसल कर वह पेड़ से नीचे गिर गया। इससे बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। यह भी पढ़ें- ताड़ के पेड़ से गिरने से किशोर घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...