पाकुड़, मार्च 28 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। हिरणपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में ताल (ताड़) के पेड़ के बंटवारे को लेकर हुआ पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में भतीजे ने अपनी ही बड़ी मां 55 वर्षीय पार्वती सोरेन की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पेड़ के हिस्सेदारी को लेकर परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में भी लिया है, ओर उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पूरे म...