आजमगढ़, मई 3 -- बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नगवा मैदो ग्राम पंचायत के बालमपट्टी भैंसहा में सार्वजनिक ताल की भूमि पर अवैध कब्जा हो गया है। ग्राम प्रधान की शिकायत पर जांच टीम रविवार को मौके पर पहुंची थी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। जांच टीम ने अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा हटवाने की मांग की थी। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम रविवार को भैंसहा बालमपट्टी ताल पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर बिलरियागंज थाने से दो उपनिरीक्षकों के साथ भारी पुलिस बल भी साथ रहे। टीम के पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण और गह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.