ताल किनारे महिला से छेड़छाड़, विरोध पर दी गालियां
गोरखपुर, अप्रैल 19 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में ताल किनारे टहलने गई अनुसूचित जाति की महिला के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर पांच नामजद युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला के अनुसार, गांव के उत्तर दिशा में स्थित ताल के किनारे कुछ युवक अक्सर बैठते हैं और शाम के समय टहलने आने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं तथा अभद्र टिप्पणियां करते हैं। आरोप है कि शुक्रवार की शाम जब वह टहलने गई थी, तभी युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर भद्दी गालियां देने लगे। पीड़िता की तहरीर के आधार पर हरपुर बुदहट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.