बागपत, दिसम्बर 7 -- नगर की चौधरान पट्टी में सरकुलर रोड पर चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित मकान मालिक फरमान ने बताया कि वह फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है। वह फेरी करने गया था। इस दौरान परिवार के बाकी सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे। इस मौके का फायदा उठाकर चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.