कन्नौज, फरवरी 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पूर्वी बाईपास गनी मार्केट के पीछे कृष्णानगर में बंद पड़े मकान के ताले तोडक़र चोरों ने लाखों रूपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और करीब डेढ़ लाख रूपये की नगदी पार कर दी। इतनी बड़ी चोरी की जानकारी होते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कन्नौज से आई फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य के लिए नमूने एकत्र किए। पीडि़त शिक्षक ने चोरी की कोतवाली में तहरीर दी। कसावा चौकी क्षेत्र के कबीरगंज गांव निवासी शिक्षक महेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश ने पूर्वी बाईपास गनी मार्केट के पीछे कृष्णानगर में मकान बनवाया है। वह अपने परिवार के साथ उसी मकान में रह रहे हैं। इस समय वह प्राथमिक विद्यालय मदारीपुर में शिक्षक हैं। मंगलवार को वह अपनी पत्नी संजू देवी के साथ घर में ताला ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.