ताले तोड़ कर लाखों का माल समेट ले गए चोर
लखीमपुरखीरी, जून 8 -- गोला गोकर्णनाथ। शहर के मोहल्ला ईदगाह में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मोहल्ला ईदगाह निवासी शोबीन के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे परिवार के सभी सदस्य गढ़ी मोहल्ले में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान उनका भाई दुकान से घर पहुंचा तो देखा कि घर के सभी ताले टूटे पड़े हैं और सामान बिखरा हुआ है। उसने तत्काल परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी व अन्य ताले टूटे हुए थे। यह भी पढ़ें- ताले तोड़ कर लाखों का माल समेट ले गए चोर चोर सोने का हार, मांगटीका, एक जोड़ी झुमकी, एक सोने की अंगूठी और करीब 50 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये का सामान चोरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.