कन्नौज, अप्रैल 5 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कांकरकुई में बीती रात चोरों ने ताले तोड़कर गैस सिलेंडर और मिड्डे मील का सामान पार कर दिया। जानकारी मिलने पर विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि चोरों ने स्कूल की रसोई के ताले तोडक़र उसमें रखा गैस सिलेंडर और मिड्डे मील का रखा राशन व अन्य सामान पार कर दिया। उन्होंने नादेमऊ चौकी पुलिस को मामले की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...