अमरोहा, मार्च 21 -- चोरों ने ताले तोड़कर किन्नर के घर से नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। कस्बे की जामा मस्जिद के नजदीक किन्नर नन्हीं का घर है। नन्हीं का कहना है कि शुक्रवार सुबह वह अपनी टीम के साथ संभल स्थित परिचित सीमा के यहां गई थी। वहां से दोपहर बाद तीन बजे लौटी तो देखा कि मेन गेट व कमरों के ताले टूटे हुए हैं। सेफ में रखे सोने-चांदी के आभूषण व करीब एक लाख रुपये गायब थे। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने जामा मस्जिद के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो एक संदिग्ध युवक चोरी की वारदात को अंजाम देता हुआ नजर आया। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है। चोरी गए सामान की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.