मैनपुरी, मार्च 25 -- थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लूपुर में दीवार फांदकर चोर एक घर में घुस गए। चाबी को ढूंढकर अलमारी से 15 लाख के आभूषण और 15 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। सूचना पाकर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है। बुधवार को ग्राम बल्लूपुर निवासी सरोज राठौर ने बेवर थाने में तहरीर दी। बताया कि मंगलवार की रात उसका पुत्र व पुत्रवधू एक कमरे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और एक अन्य कमरे में ताला खोलकर प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी का लॉक खोलकर 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की घटना की जानकारी सुबह जब पुत्र और पुत्रवधू जागे तब हो सकी। सूचना पाकर नवीगंज चौकी प्रभारी राजकुमार गौतम ...