अलीगढ़, जून 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता ताले के बाद पीतल की मूर्ति व हस्त निर्मिति हार्डवेयर को जीआई टैग की सौगात मिली है। चेन्नई से जारी हुई जीआई टैग की सूची में अलीगढ़ के दो उत्पादों को शामिल किया गया है। जीआई टैग मिलने से उत्पाद की विश्व स्तरीय पहचान बनती है। ताला अलीगढ़ के नाम से बाजार में बिकता है। इसी तरह से अब पीतल की मूर्ति व हस्त निर्मित हार्डवेयर (दस्तगी हस्तगी) जीआई टैग के साथ बाजार में बिकेगा। इससे अलीगढ़ की पहचान और बढ़ेगी। कुछ उत्पादों को और भी शामिल किए जाने की तैयारी है। मशीनों से तैयार होने वाले हार्डवेयर मान्य नहीं होंगे। यह भी पढ़ें- ताले के बाद पीतल की मूर्ति व हस्त निर्मित हार्डवेयर को जीआई टैग की सौगातपद्मश्री डॉ रजनी कांत की भूमिका पद्मश्री डॉ रजनी कांत उत्तर प्रदेश में जीआई टैग के कार्यों को देखते हैं। इसके लिए ...