मैनपुरी, फरवरी 8 -- थाना क्षेत्र के ग्राम महालरपुर स्थित शिक्षा सागर सीनियर सेकेंडरी एकेडमी के दो छात्रों के साथ जमकर मारपीट की गई। पिटाई से एक छात्र बेहोश हो गया। छात्रों का कुसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने क्लास में ताली बजा दी थी। इससे शिक्षक नाराज हो गया और उसने दो छात्रों को बेरहमी से जमीन पर गिराकर पीटा। आरोप यह भी है कि शिकायत करने पर स्कूल के संचालक ने छात्रों और अभिभावकों के साथ अभद्रता की। करहल पुलिस को तहरीर देकर छात्र सुमित और अभि ने जानकारी दी कि वे महालारपुर स्थित शिक्षा सागर सीनियर सेकेंडरी एकेडमी में कक्षा 9 के छात्र हैं। शनिवार को आखिरी पीरियड खत्म हुआ तो छात्रों ने ताली बजा दी। इससे शिक्षक यूनुस खान नाराज हो गया और उसने दोनों छात्रों पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। उनकी पीठ और कमर के नीचे बुरी तरह पीटा गया। बाल पकड़कर जमीन पर...