रामगढ़, फरवरी 16 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा स्थित सुंदरनगर मोहल्ले में सोमवार का दिन एक नई उम्मीद और बदलाव की दस्तक लेकर आया। समाज की पारंपरिक धारणाओं और सीमाओं से जूझते रहे ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए अब आत्मनिर्भरता की राह खुली है। उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की पहल पर 15 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया, जहां तालियों की गूंज इस बार परंपरा की नहीं, बल्कि हुनर और सम्मान की नई शुरुआत की प्रतीक बनी। ब्यूटीशियन कोर्स का शुभारंभ जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, पतरातू बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता और गुरु मां नायक अरुणा किन्नर ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ट्रांसजेंडर समुदाय मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.