सीतापुर, मार्च 2 -- सीतापुर, संवाददाता। ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। वहीं हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनई की मौत के बाद शिया समुदाय में गम और गुस्सा है। दूसरी तरफ कुछ परिवारों में अपने बच्चों की सलामती को लेकर दुआएं की जा रही हैं। घर के बड़े और बच्चे बहुत फ़िक्रमंद हैं। ईरान में फंसे लोगों को फोन कर परिवार वाले अपनों का हाल ले रहे हैं। पुराने सीतापुर के तौकीर रिजवी दीनी तालीम के लिए ईरान गए हैं। अमेरिका और इजराइल से लड़ाई शुरू होने के बाद घरवाले परेशान हैं। उनके हाथ दुआओं के लिए उठ गए हैं। बदले हालातों को देखते हुए तौकीर भी रोजाना अपने घरवालों से फ़ोन के जरिये बात कर रहे हैं। उनके भांजे जरी ने बताया कि मामू से लगातार बात हो रही हैं। वह ठीक हैं। उन्होंने बताया कि मामू बता रहे थे कि हालात बहुत खराब हैं। ...