अमरोहा, फरवरी 10 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर के मोहल्ला अहमद नगर में रजा कॉलोनी स्थित मदरसा जामिया बरकातिया नूरुल उलूम में रविवार रात मोहसिन-ए-कायनात कांफ्रेंस व जश्न-ए-दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। उलेमाओं ने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के अलावा नमाजी परहेजगार बनाने की ताकीद को। आगाज कारी व हाफिज अब्दुल कादिर ने कुरआन पाक की तिलावत से किया। वहीं, बारगाह-ए-रिसालत में नात पाक का नजराना आलम रजा निजामी ने पेश किया। जलसे को खिताब फरमाते हुए मौलाना आसिफ रजा नईमी ने कहा कि हमें अपने बच्चों को तालीम के साथ ही बेहतरीन तरबियत भी देनी चाहिए, क्योंकि जिन बच्चों के पास तालीम है और तरबियत नहीं है, वह बेकार हैं। हमें हर हाल में तालीम व तरबियत, दोनों पर ध्यान देना चाहिए। मौलाना मुफ्ती इमरान हनफी ने अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने की सीख दी। कहा कि सुन्नतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.