हापुड़, अप्रैल 20 -- जिले की गढ़मुक्तेश्वर तहसील के गांव अठसैनी स्थित तालीम-औ-तरक्की इंटर कॉलिज में विद्यालय की भूमि के 60 लाख के मुआवजे, बॉयज फंड के 15 लाख एवं सदस्यता शुल्क के 20 लाख रूपए में भ्रष्टाचार कर सरकारी धन के गबन करने की डीएम से शिकायत की। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सात अप्रैल को विद्यालय का निरीक्षण किया था, इस निरीक्षण में विद्यालय के खातों में छेड़छाड़ कर गबन का आशंका होने पर डीआईओएस ने कॉलेज के प्रधानाचार्य को सभी बिंदुओं पर साक्ष्य एवं अभिलेखों से साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत होने के निर्देश दिए है। शिकायतकर्ता ने कहा कि तालीम-औ-तरक्की इंटर कॉलिज में वर्ष-2019 में विद्यालय की भूमि पर सड़क चौड़ीकरण के लिए 60 लाख का अधिग्रहण मुआवजा प्राप्त हुआ था, जो विद्यालय के बैंक खाते में जमा हुआ। इस धनरा...