तालिमपुर सराय में जलभराव बना मुसीबत
आगरा, मई 18 -- ढोलना के गांव तालिमपुर सराय में पानी की निकासी नहीं होने से गली में जलभराव व कीचड़ की वजह से लोग परेशान हैं। ग्राम समाज के द्वारा पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण का प्रस्ताव भी पारित कर दिया। उसके बाद भी लोगों की समस्या का निदान नहीं हो पाया है। सोमवार को गांव तालिमपुर सराय के रहने वाले पूरन सिंह ने कहा कि गांव के घरों का पानी निजी तालाब में जाता था। तालाब में गंदा पानी जाने की वजह से मछलियां मरने से काफी नुकसान हुआ। मछली पालन के लिए निजी भूमि पर बने तालाब में पानी जाने से रोका तो गांव में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। यह मामला जब ग्रामीणों के संज्ञान में आया तो ग्रामीणों की मांग पर पानी की निकासी के लिए ग्राम पंचायत के द्वारा नाली निर्माण का प्रस्ताव भी पास हो गया। नाली निर्माण शुरू होते ही कुछ लोगों ने इसका विरोध शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.