बिजनौर, अप्रैल 16 -- धामपुर। तालिब बंधुओं पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पूर्व सांसद भारतेंद्र पर जानलेवा हमले के बाद कार्रवाई तेज हो गई है। प्रशासन ने उनके अवैध संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। आधा दर्जन विभागों की संयुक्त टीम ने शेरकोट में एक भट्टे पर पहुंचकर जांच की। जांच में सामने आया है कि ईंट भट्टा तालिब बंधुओं की पार्टनरशिप में संचालित है। एसडीएम ने मामले जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपने की बात कही है। बुधवार की देर शाम एसडीएम स्मृति मिश्रा के निर्देशन में आधा दर्जन विभागों की टीम ने हरेवली मार्ग स्थित नूरपुर छिपरी में एक भट्टे पर पहुंचकर जांच की। बताया जा रहा है कि भट्टा तालिब बंधुओं की पार्टनरशिप में संचालित है। इसके अलावा भी विभागों ने तालिब बंधुओं की अकूत संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की जांच म...