बिजनौर, अप्रैल 7 -- बिजनौर। खालिद-तालिब प्रकरण को लेकर जिले की राजनीति में उबाल आया हुआ है। मामला अब केवल कानूनी दायरे तक सीमित नहीं रहकर राजनीतिक टकराव का रूप लेता जा रहा है। तालिब-खालिद बंधुओं के पक्ष में विपक्षी दल खड़े हो गए है। पुलिस ने सोमवार को जेल में बंद तालिब बंधुओं से मुलाकात करने वाले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को घर और कार्यालय में नजरबंद कर लिया। कांग्रेस प्रदेश हाईकमान के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेनरीता राजीव चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल को जेल में बंद कारोबारी तालिब बंधुओं से मुलाकात करनी थी। सोमवार को जिला कारागार में बंद तालिब बंधुओं से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने पहले ही रोक दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह, पूर्व मंत्री ओमवती, पूर्व आईएएस आरके सिंह और कांग्रेस चिकित्सा वि...