अलीगढ़, मार्च 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से ताला-हार्डवेयर व आर्टवेयर इंडस्ट्री बुरी तरह से प्रभावित है। रविवार को इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम संजीव रंजन से मुलाकात की। कहा कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर उद्योगों को नहीं मिलेंगे तो आर्थिक के साथ रोजगार भी संकट पैदा हो जाएगा। उद्योगों के लिए इतनी व्यवस्था की जाए ताकि उत्पादन चलता रहे। इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उद्योगों में कॉमर्शियल सिलेंडरों की गंभीर कमी एवं उससे उत्पन्न हो रही उत्पादन संबंधी समस्याओं को लेकर डीएम संजीव रंजन से भेंट की। उद्योगों की दैनिक एवं मासिक आवश्यकता से संबंधित एक विवरण सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वर्तमान समय में कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण अलीगढ़ के अनेक उद्योग गंभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.