प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज। नगर निगम ने 31 लाख से अधिक गृहकर के बकाए पर बुधवार को टीबी सप्रू मार्ग स्थित सिंचाई विभाग के दफ्तर पर ताला जड़ दिया। नगर निगम ने कार्यालय की कुर्की की थी, लेकिन विभाग के अफसर ने शासन से बजट जारी होने के बाद बकाया गृहकर जमा करने का आश्वासन दिया तो नगर निगम ने ताला खोल दिया। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई ने बताया कि दो दिन में बकाया गृहकर भुगतान कर दिया जाएगा। इससे पहले नगर निगम ने 30 मार्च तक गृहकर जमा करने का नोटिस दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.