सीतामढ़ी, मार्च 28 -- परसौनी। क्षेत्र के परसौनि खिरोधर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कब्रिस्तान मुहल्ला में शनिवार रात चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर पंजी सहित लाखों का सामान चुरा लिया। इससे स्कूल की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। प्रधान शिक्षक फैज अहमद फैज ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। दिए गए आवेदन के अनुसार, चोर 13 इलेक्ट्रिक पंखे, स्पीकर व माइक, कुर्सियां, मैट, मध्याह्न भोजन बनाने वाले देग, कड़ाही, पतीला, स्टॉक पंजी सहित अन्य आवश्यक सामग्री चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह विद्यालय खुलने पर मिली,जब शिक्षक विद्यालय पहुँचे तो कमरों के ताले टूटे पड़े थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश...