मधेपुरा, मार्च 7 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में स्कूल का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के सामानों की चोरी की गयी। घटना सोमवार देर रात की बताई गयी है। बदमाशों ने मध्य विद्यालय के साथ - साथ बगल के उच्च माध्यमिक विद्यालय को भी निशाना बनाया। मामले में मध्य विद्यालय के प्रभारी एचएम मुंद्रिका सिंह और उच्च माध्यमिक विद्यालय के एचएम विष्णुदेव साह ने संयुक्त रूप से पुलिस को आवेदन दिया है। आवेदन के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि सोमवार को शाम करीब साढ़े चार बजे विद्यालय बंद कर सभी घर चले गए थे। करीब तीन बजे रात में रात्रि प्रहरी कृष्णा कुमार ने फोन से विद्यालय के एचएम को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों एचएम विद्यालय पहुंच गए। चोरों ने मध्य विद्यालय से 55 इंच का एलईडी टीवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.