कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के लोधन का पूरा गांव में गुरुवार की रात को किसान के घर का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने लाइसेंसी राइफल, करतूस, नगदी व जेवरात पार कर दिया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दिया है। लोधन का पूरा निवासी रजवंत कुमार लोधी ने बताया कि गुरुवार शाम करीब आठ बजे गेहूं कतराने के लिए परिवार सहित खेत की ओर चला गया। सूचना घर देख चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर बक्से में रखी लाइसेंसी राइफल, 12 जिंदा कारतूस, आधा किलो की करधनी, एक पाव का छागल सहित तीन लाख रुपये का जेवरात और दस हजार रुपया नगदी पार कर दिया। शुक्रवार की सुबह खेत से वापस लौटा तो घर के अंदर कमरे में बक्से का टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन क...