प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 4 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गेहूं की मड़ाई कराने गई महिला के बंद घर का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवरात संग लाखों का सामान समेट ले गए। आधी रात को लौटी महिला ने घर की हालत देखी तो अवाक रह गई। पुलिस पहुंची तो पूरे मामले की जांच की। मानिकपुर थाना क्षेत्र के जाखामई गांव निवासी सरला देवी पत्नी श्यामू सरोज शुक्रवार शाम घर में ताला बंद कर गेहूं की मड़ाई करने खेत चली गई। उसका पति श्यामू परिवार के जीवकोपार्जन को बाहर ईंट भट्ठे पर काम करने गया है। आरोप है कि रात करीब 11 बजे जब वह गेहूं की मड़ाई कराकर घर लौटी तो ताला टूटा था। भीतर पहुंची तो अटैची, बाक्श आदि तोड़ कर उसमें रखा 20 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। यूपी-112 पर फोन किया तो पुलिस पहुंची पूरे मामले की जांच की। पीड़िता सरला देवी ...