ताला तोड़कर घर से नकदी और लाखों के जेवर चोरी
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- सरैंया (दर्रा) निवासी लीलावती पत्नी जंगली सरोज के घर गुरुवार रात चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद कमरे में रखे आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये नकदी व लाखों के जेवर समेटा और निकल गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर घर के लोग दंग रह गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित के मुताबिक, नवंबर में बेटी की शादी थी। शादी के लिए जेवर बनवाए थे। चोर लाखों के जेवर भी उठा ले गए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उदयपुर थाना प्रभारी मो़ आफताब आलम ने कहा कि जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.