सुल्तानपुर, फरवरी 28 -- गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सहादतपुर में बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मकान मालकिन आशा 16 फरवरी को अपने मायके भतीजी की शादी में शामिल होने गई थीं। घर सूना पाकर चोर बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुस गए और आठ कमरों के ताला तोड़कर सामान उठा ले गए। 27 फरवरी को जब आशा घर लौटीं तो कमरों के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर दंग रह गई। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़िता के अनुसार चोर पीतल के दो थाल, एक भगोना, करीब 15 लीटर तेल, दो साड़ियां तथा अन्य घरेलू सामान उठा ले गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.