गंगापार, अप्रैल 17 -- कौंधियारा के भरहरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। यमुनापार के कौंधियारा थाना क्षेत्र के भरहरा गांव में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने चन्द्रबली चौधरी के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित के मुताबिक परिवार घर के पीछे सो रहा था, तभी चोर मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और घर में रखा बाक्स उठा ले गए। बाक्स में सोने का मंगलसूत्र समेत अन्य आभूषण, चांदी के करधन, पायल, लच्छा, छागल और करीब दो लाख रुपये नकद रखे थे।सुबह यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़कर 4 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी परिवार के जागने पर ताला टूटा और सामान गायब देख हड़कंप मच गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.