देवरिया, अप्रैल 25 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत लार में रामजानकी मार्ग से सटे उत्तरी पटरी पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर गुरुवार की रात अराजक तत्वों ने अंदर घुसकर शराब पी तथा सीसीटीवी कैमरे उखाड़ ले गए। इस घटना की जानकारी सुबह होने पर सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दी। सेल्समैन के अनुसार दो दिन के बिक्री के पैसे चोर ले गए हैं। सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की वीडियो ग्राफ़ी कराई। मामले की छानबीन में जुटी हुई। गोरखपुर के कैलाश पति पांडेय की अंग्रेजी शराब की एक दुकान लार कस्बा के पिपरा चौराहा पेट्रोल पम्प के ठीक सामने है। यह भी पढ़ें- सुल्तानपुर मोड़ पर किराना की दुकान से लाखों की संपत्ति चोरी दुकान पर लार कस्बा के ही एक व्यक्ति सेल्समैन का काम करते हैं। बीती रात दुकान का ताला तोड़कर कुछ अराजक तत्व दुकान में तोड़फोड़...