जौनपुर, मार्च 2 -- मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गरियांव स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने शनिवार की रात लगभग पचास हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह दुकानदार को हुई तो उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी विशाल कुमार चौधरी गरियांव में ही एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। पेट्रोल पंप के बगल में उनकी एक जनरल स्टोर की दुकान है। रात करीब दो बजे अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा डीप फ्रीजर, रैक, कैमरा समेत लगभग पचास का सामान चोरी कर लिया। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा देख भौचक रह गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने बताया कि मामले की सूचना मिली है और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.