श्रावस्ती, मई 19 -- इकौना, श्रावस्ती। इकौना के पासीपुरवा में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दरवाजे में लगा ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद नकदी व जेवर समेत कर फरार हो गए। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुर खदरा के मजरा पासी पुरवा गांव में सोमवार रात चोरों ने धावा बोला। गांव निवासी रामराज के घर के दरवाजे में लगा ताला तोड़कर अंदर घुस गए। जहां रखा बक्सा चोर उठा ले गए। जिसमें 10 हजार रुपए नकदी व सोने चांदी के जेवर रखे थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर चोरी का खुलासा किए जाने की मांग की है। इसी रात चोरों ने पास के ही गांव कोरियन पुरवा में ननकू के घर में दीवार में नकाब लगा रहे थे। इस दौरान खट पट को आहट पाकर घर के लोग जग गए। इस पर चोर चोरी किए बिना ही मौके से फरार हो गए। चोरी को घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया है।...