ताला तोड़ने के विवाद में एक ही परिवार के लोगों में मारपीट, चार घायल
हापुड़, जून 30 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा में सोमवार को ताला तोड़ने के विवाद को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद अली 65 पुत्र मंगलू तथा उनके पुत्र आस मोहम्मद, जान मोहम्मद, अफसर और मुजाहिद के बीच ताला तोड़ने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि घर में रखे लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला किया गया, जिससे चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया。 यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, कई लोग घायलपुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.