ताला तोड़ते समय लोगों की खुली नींद, एक चोर को पकड़ा
गंगापार, जून 6 -- थाना क्षेत्र के मनकवार गांव निवासी अभिषेक कनौजिया का रीवा प्रयागराज राजमार्ग पर सेमराकल्वना गांव के सामने घर है। शुक्रवार की रात घर के सदस्य आंगन में चारपाई डालकर सो रहे थे। भोर में खटपट की आवाज से लोगों की नींद खुली देखा तो कुछ लोग बंद कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। घर के लोगों के शोर मचाने पर घर में घुसे बदमाश भागने लगे। चहारदीवारी फांदने का प्रयास कर रहे एक चोर को लोगों ने दबोच लिया। चोर पकड़े जाने की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई। पकड़े गए चोर को पुलिस को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.