गाजीपुर, मार्च 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर कोतवाली के टेढ़वा क्रासिंग के निकट स्थित आशीष कुमार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी और सामान पार कर दिया। आशीष बीमार पिता से मिलने चुनार गए थे। वापस लौटे तो ताला टूटा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सुजावलपुर निवासी आशीष कुमार प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उन्होंने टेढ़वा क्रासिंग के पास मकान बनाया है। उनके बीमार पिता ज्ञानचंद बड़े बेटे के यहां मिर्जापुर के चुनार में हैं। वहीं पत्नी का हाथ टूटने पर वह मायके वाराणसी गई है। आशीष अकेले ही घर पर थे। दो दिन पहले वह पिता को देखने चुनार गए थे। दो फरवरी को जब वह घर वापस लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा देखकर होश उड़ गए। अंदर जाने पर पता चला कि नगदी और गहने गायब हैं। सा...