ताला तोड़कर विद्यालय से सामान चोरी
जौनपुर, अप्रैल 11 -- गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के बंजारेपुर प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार रात चोरों ने हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार राय विद्यालय पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। चोरों ने कार्यालय, किचन और अन्य कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखा नया इंवर्टर, गैस सिलेंडर और एमडीएम के बर्तन उठा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इससे पहले भी कई बार विद्यालय को चोर निशाना बना चुके हैं। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि सूचना मिली है, जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.