हरदोई, जनवरी 1 -- हरदोई। बघौली कस्बे में चोरों ने 31 दिसम्बर 2025 की रात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित राजकुमार सिंह के अनुसार वह 6 दिसम्बर को किसी कार्य से उन्नाव गए हुए थे। 31 दिसम्बर की रात जब आसपास के लोग नववर्ष के जश्न के चलते करीब 12 बजे तक जाग रहे थे। उसी दौरान चोरों ने बेखौफ होकर उनके मकान को निशाना बना लिया। चोर घर से लैपटॉप, टीवी, कम्प्यूटर, कपड़े तथा बर्तन समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर राजकुमार सिंह ने थाना बघौली में तहरीर दी। नववर्ष के मौके पर हुई इस चोरी की वारदात से कस्बेवासियों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब 12 बजे तक लोग जागते रहे, तब भी चोरी हो जाना पुलिस गश्त पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सख्...