भदोही, फरवरी 28 -- भदोही, संवाददाता। गोपीगंज नगर के सोनखरी वार्ड नंबर 15 निवासी सूरज चौहान के थाने में तहरीर दिया। कहा कि उनका मकान वार्ड नंबर चार में भी है। 24 एवं 25 फरवरी की रात में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे एक जोड़ा झुमका, एक मंगलसूत्र, दो लाकेट, एक जोड़ी पैजनी, करधन, मीना एवं 10 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...