ताला तोड़कर बंद पड़े मकान में चोरी
बस्ती, अप्रैल 18 -- बस्ती। हर्रैया थानाक्षेत्र के भदावल कला में ताला तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। भदावल कला निवासी योगेश सिंह उर्फ अजीत सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि गत 16 अप्रैल को उनके बस्ती कोतवाली के डमरुआ में बने नए मकान का गृहप्रवेश था। इस अवसर पर भंडारे के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी में शामिल होने के घर पर ताला लगाकर नए मकान पर गए थे। इसी दौरान चोरों ने खाली घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी के साथ कीमती बर्तन आदि चुरा ले गए। उनकी तहरीर पर हर्रैया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़कर 4 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी यह भी पढ़ें- बंद घर के ताले तोड़कर चोरों ने पार किए जेवरात
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.