वाराणसी, फरवरी 20 -- सारनाथ। बुद्धनगर कॉलोनी फेज-2 स्थित शुभम कुमार के मकान का ताला तोड़कर में चोरों ने नगदी और गहने पार कर दिए। शुभम शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ जौनपुर अपने गांव गए थे। जब वह शुक्रवार को घर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि तीन लाख नगद और आभूषण चोरों ने उड़ा दिया। मामले में सारनाथ पुलिस छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.