फतेहपुर, मार्च 26 -- औंग। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार रात चोरों ने ताला तोड़कर लगभग ढाई लाख रुपये की 16 बकरियां चोरी कर लीं। घर के अंदर सो रहे दंपति को भनक तक नहीं लगी। पीड़ित ईशाक अहमद ने बताया कि उन्होंने शाम को बकरियों को कमरे में बंद कर ताला लगा दिया था। सुबह जब परिजन पहुंचे तो दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद मिली और बकरियों के कमरे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो सभी बकरियां गायब थीं। पास में एक चाकू भी मिला। चोर दंपति को बाहर से बंद कर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी रामशंकर सरोज ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.