फतेहपुर, फरवरी 21 -- बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला निवासी आदित्य नारायण द्विवेदी के खेत में लगे ट्यूबवेल से चोर अल्टीनेटर चोरी कर ले गए। आदित्य ने बताया कि शुक्रवार रात चोरों ने ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़ दिया और जनरेटर में लगा करीब 17 हजार रुपये कीमत का अल्टीनेटर खोलकर फरार हो गए। सुबह खेत पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। चौकी प्रभारी अम्बरीष मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.