प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के वैरघाट मझिलहा गांव में मंगलवार रात चोर ताला तोड़कर दयाराम गौड़ के घर से लाखों रुपये के जेवर समेट ले गए। दयाराम की पत्नी कमला देवी रात करीब तीन बजे जगी तो घर का दरवाजा खुला था। देखा तो कमरे में सारा सामान तितर-बितर था। चोर दोनों बहुओं के कमरे से उनके लाखों के जेवर चोर समेट ले गए थे। कमला देवी ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...