प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- कुंडा। नगर पंचायत के शिवपुरम मोहल्ला निवासी सुधा मिश्रा पत्नी प्रवीण मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी। 28 फरवरी की रात उसके बंद घर का ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे। घर में रखी आलमारी के ताले तोड़ दिए। उसमें रखा एक लाख दस हजार नकद, करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए। पीड़िता सुधा मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...